राजेंद्र पटेल
नर्मदापुरम। शहर में आदतन अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार हथियार जब्त किए हैं। कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर को प्रहलाद टायर के पीछे खाली मैदान में चेकिंग के दौरान युग कलोसिया (19), निवासी हरिजन मोहल्ला लश्कर चौक के कब्जे से एक धारदार खुकरी बरामद हुई। वहीं जिला अस्पताल के सामने चेकिंग के दौरान बगीचा मोहल्ला निवासी एक अपचारी बालक से बड़ा धारदार चाकू जब्त किया गया। दोनों के पास हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










