Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल
पिपरिया। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को उपजेल पिपरिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस सप्ताह के अंतर्गत शिविर लगाया गया।
शिविर में द्वितीय जिला न्यायाधीश पिपरिया श्रीमती अर्चना रघुवंशी ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी, जो अपने प्रकरण की पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए बंदी जेल प्रशासन के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।










