राजेंद्र पटेल 62604 73061
पिपरिया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे रिछेड़ा नदी के पास मामूली विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में बीजनवाड़ा निवासी सचिन स्वामी पिता गुलाबचंद स्वामी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पिपरिया शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सचिन ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे युवक परसोत्तम चौरसिया निवासी सागर, हाल निवासी तहसील के पास, को रास्ते से हटने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया और आरोपी ने कुल्हाड़ी से सचिन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास तीन कुल्हाड़ियां थीं। हमले में कुल्हाड़ी का गहरा घाव सिर के पास आंख से कान तक लगा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










