राजेंद्र पटेल 6260473061
पिपरिया। पिपरिया और पचमढ़ी बस स्टैंड पर नियमों को ताक पर रखकर कारों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई वाहन बिना वैध परमिट और जरूरी मेंटेनेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि आरटीओ और यातायात विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में स्थानीय ड्राइवरों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि पिपरिया और पचमढ़ी बस स्टैंड पर एजेंटों के माध्यम से 300-300 रुपए प्रतिमाह वसूले जाते हैं। कुछ ड्राइवरों ने पुलिसकर्मियों को भी राशि देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ए सडी ओ पी यातायात नर्मदापुरम संतोष कुमार मिश्रा ने जल्द कार्रवाई की बात कही है। वहीं पिपरिया एसडीओपी आशीष पवार ने कहा कि अनियमितता मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब नींद से जागते हैं।










