Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल +91 62604 73061
पिपरिया। सोमवार तड़के करीब 4 से 5 बजे हथवास तिगड्डा के पास तेज रफ्तार मिगलानी बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात 112 वाहन के चालक संजय एवं प्रधान आरक्षक सुनील कुमार चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए पिपरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार हादसे में गोरेलाल पिता श्याम सिंह गुर्जर (45 वर्ष) एवं अजय पिता दारासिंह गुर्जर (22 वर्ष) को चोटें आई हैं। अजय की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना में शामिल बस का क्रमांक MP45 ZG 9433 बताया गया है।










