Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल
पिपरिया। थाना स्टेशन रोड पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक हरिओम रजक को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पदोन्नत कर चालक सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया आशीष पवार एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नए पद की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति उनके कार्य और सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। इस अवसर पर थाने में उपस्थित समस्त पुलिस स्टाफ ने भी हरिओम रजक को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










