राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पिपरिया क्षेत्र के मटकुली में शुक्रवार दोपहर 12 बजे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस दौरान उद्यम संवाद एवं इनफ्लुएंसर संवाद का आयोजन भी किया गया। संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों एवं संबंधित हितधारकों से चर्चा कर शासन की योजनाओं, उपलब्ध अवसरों और उनके लाभ के संबंध में जानकारी साझा की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।










