Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेड़ के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शराब की बोतल, बाइक और मछली पकड़ने का जाल बरामद, एफएसएल टीम करेगी जांच

👁️ Views: 48
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया (नर्मदापुरम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मटकुली पुलिस चौकी अंतर्गत बिंदाखेड़ा–पिसुआ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के पास सड़क किनारे उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जबकि बाइक से मछली पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ है।
सुबह राहगीरों ने शव देखा तो ग्राम पंचायत पिसुआ के सरपंच पवन को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मटकुली चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छोटू कहार (45) पिता मन्ना कहार, निवासी मंडी के पास बनखेड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छोटू बुधवार को अपने एक परिचित के साथ देनवा नदी में मछली पकड़ने पिसुआ आया था और रात में घर लौटने की बात कहकर निकला था।
घटनास्थल से शराब की एक बोतल भी मिली है, जिससे पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करेगी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement Box

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp