Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश उत्सव, डोल ग्यारस एवं शंकर जी की बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

👁️ Views: 27
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया। मंगलवारा थाना पिपरिया में गणेश उत्सव, डोल ग्यारस एवं ग्राम हथबास में निकलने वाली शंकर जी की बारात के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement Box

बैठक में थाना प्रभारी आदित्य सेन, थाना प्रभारी मदन पवार, एसडीओपी, नायब तहसीलदार, पूर्व जिला सतर्कता निगरानी सदस्य अरविंद राय, गिरधर मल्ल, श्याम सुंदर सोनी, उदय राजपूत, श्रीमती हर्षलता राजपूत, फहीम अब्दुल्ला शाह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सराठे, श्रीमती सरोज साहू, धर्मेंद्र बलदुआ, बाबूलाल ठेकेदार, दुर्गेश गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अरविंद राय ने कहा कि हथबास में प्रतिवर्ष शंकर जी की बारात धूमधाम से निकाली जाती है, इसलिए पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ रहनी चाहिए। इस पर थाना प्रभारी आदित्य सेन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।

धर्मेंद्र बलदुआ ने हिंदू उत्सव से जुड़े भजन कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि गिरधर मल्ल ने डोल ग्यारस आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। शंकर जी की बारात के संबंध में बाबूलाल ठेकेदार एवं दुर्गेश गोस्वामी ने आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव रखे।

बैठक में सभी आयोजकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp