Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के इतवारा बाजार स्थित लकी होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक से करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी रामविलास ठाकुर निवासी नया राइखेड़ा की शिकायत पर अपराध क्रमांक 342/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी के अनुसार वह अपनी बहन से मिले सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने पिपरिया आया था। दोपहर करीब 2 बजे लकी होटल के बाजू वाली गली में चार युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और जेब से जेवर व आधार कार्ड से भरी पन्नी लूटकर फरार हो गए। लूटे गए जेवरों में करीब 800 ग्राम चांदी और 5 ग्राम सोना शामिल है।
घटना के बाद आरोपियों की धमकी से डरा युवक अगले दिन बहन के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।










