Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। बनखेड़ी-कल्कुई के बीच प्रमोद बड़कुर के गन्ने की बावड़ी में करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कराया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
अजगर के दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेत-खलिहानों में आते-जाते समय सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं। सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।










