Written by
संदीप मेहरा 8871972050
पिपरिया-मटकुली रोड स्थित मोहगांव के समीप दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक अनिल, रक्षा समिति के अजय सराठे और आकाश अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल पिता-पुत्र को डायल 112 वाहन की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।










