मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे
नरसिंहपुर- जिले के गोटेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम रीछा निवासी महेश कुमार साहू ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने शपथपूर्वक कथन में उन्होंने बताया कि सूरवारी शराब दुकान के पार्टनर दीपक पटैल द्वारा उनके पुत्र धर्मेन्द्र साहू पर ठेके की शराब गांव में अवैध रूप से बेचने का दबाव बनाया जा रहा था।
आवेदक के अनुसार, जब उनके पुत्र ने इस अवैध कार्य को करने से इंकार किया, तो संबंधित ठेकेदार ने थाना ठेमी पुलिस के साथ मिलकर उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच दी। महेश साहू ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को घर से बुलाकर बिना ठोस आधार के 34(2) की fir कर जेल भेज दिया है। जिससे पूरे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
इस मामले को लेकर महेश कुमार साहू ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो उनके पुत्र के साथ अन्याय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन पहुंचने के बाद एसपी महोदय डॉ ऋषिकेश मीना ने थाना प्रभारी को किया लाईन अटैच










