Written by
संदीप मेहरा 8871972050
नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को हुई हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार नाहरकोला निवासी 26 वर्षीय लोकेश कीर के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2026 और 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित एसडीओपी या थाना शिवपुर को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।










