Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मलकजरा शिविर में किसान से अभद्रता का वीडियो वायरल, विवादों में घिरे जेई पर फिर उठे सवाल

👁️ Views: 56
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

– सांसद के गृह क्षेत्र में बिजली विभाग के ‘सम्पर्क अभियान’ पर उठे सवाल
– किसान से गाली-गलौज और शिविर से बाहर जाने को कहने का वीडियो वायरल
– सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी वीडियो साझा कर कार्रवाई की मांग उठाई

बनखेड़ी। सांसद के गृह ग्राम चांदौन के समीप ग्राम मलकजरा में 21 मई को बिजली विभाग द्वारा लगाए गए ‘सम्पर्क अभियान’ शिविर में किसान से कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और शिविरों के उद्देश्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
मलकजरा निवासी भगवानदास पटेल ने बताया कि वे घरेलू बिजली बिल जमा करने शिविर में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि पिछले शिविर में उनका करीब 9 हजार रुपए का बिल जमा नहीं किया गया था, जिससे अब बकाया राशि बढ़कर लगभग 15 हजार रुपए हो गई। इसी बात को लेकर शिविर में मौजूद चांदौन वितरण केंद्र के जेई महेंद्र सिंह गौंडे ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

Advertisement Box

किसान के अनुसार विवाद शांत होने के बाद उन्होंने 10 हजार रुपए का बिल जमा किया। उनका कहना है कि बाद में संबंधित अधिकारी ने “गलती हो गई” कहा, लेकिन माफी नहीं मांगी। घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी उनके घर तक पहुंच रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जेई महेंद्र सिंह गौंडे किसान को शिविर से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समस्याएं सुनने और समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों में ही उपभोक्ताओं का अपमान होगा, तो ऐसे अभियानों का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ जाएगा।
गौरतलब है कि संबंधित जेई पहले से ही ट्रांसफर, रिश्वतखोरी और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोपों को लेकर विवादों में रहे हैं। अब किसान से कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद लोगों की निगाहें विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं।

इधर, इस पूरे मामले को लेकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी का एक वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में सांसद यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि शिविर में किसान से अभद्रता करना गलत है और ऐसी कार्यशैली वाले अधिकारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए।
वहीं, डीई दिनेश भदौरिया ने कहा कि शिविर में हुए घटनाक्रम और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp