Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
नर्मदापुरम । पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार थाना माखन नगर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिंह राजपूत को पदोन्नत कर उप निरीक्षक बनाया गया। पदोन्नति के उपरांत नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक एस साई कृष्ण थोटा ने कंधो पर उप निरीक्षक के स्टार लगाकर उन्हें नवीन दायित्व का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा एवं समर्पण के साथ नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। थाना माखन नगर के समस्त पुलिस स्टाफ ने भी उप निरीक्षक प्रकाश सिंह राजपूत को पदोन्नति पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।










