Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीमद भागवत कथा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर

👁️ Views: 10
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

पिपरिया। महाकाली मंदिर समिति एवं श्री हनुमान व्यायाम शाला समिति के तत्वाधान में महाकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 17 मई से प्रारंभ हुई कथा का आयोजन 23 मई तक चलेगा। कथा के चौथे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

Advertisement Box

व्यास गादी से पंडित अनिल मिश्रा ने समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन करते हुए लक्ष्मी अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी प्रकट हुईं और भगवान विष्णु को वरण कर संसार में सुख-समृद्धि का संदेश दिया। इसके साथ ही भगवान विष्णु के वामन अवतार का वर्णन करते हुए राजा बलि से तीन पग भूमि मांगने की कथा सुनाई, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से सुना।

कथा के दौरान मत्स्य अवतार, राम अवतार एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग आते ही पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

पंडित अनिल मिश्रा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन एवं उसका श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। कथा सुनने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति और पुण्य लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से धर्म और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp