Written by
संदीप मेहरा 8871972050
नर्मदापुरम में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे ग्राम महंगवा, तहसील बनखेड़ी में हुए इस आयोजन में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना रहा।










