Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, पिपरिया में कलेक्टर के नाम सौंपा गया पत्र

👁️ Views: 11
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया, 24 अप्रैल 2026:

Advertisement Box

खरीदी केन्द्रों और वेयरहाउसों पर किसानों को हो रही गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ने आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच किसान कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकारी गेहूं-चना उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे किसानों की उपज समय पर नहीं बिक पा रही है। साथ ही, सेंपल के नाम पर अधिक मात्रा में उपज लिए जाने की शिकायत भी सामने आई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसके अलावा सरकारी गोदामों में यूरिया की कमी और निजी दुकानों द्वारा कालाबाजारी किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी पिपरिया और उप ब्लॉक कांग्रेस मटकुली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अनुविभागीय कार्यालय के सामने एकत्र हुए और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दुबे, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश उईके, नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयसिंह राजपूत सहित किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI और अन्य मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp