राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने डबल लॉक खाद गोदाम से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 अक्टूबर को बीजनवाड़ा स्थित डबल लॉक गोदाम नंबर-3 की पीछे की खिड़की खोलकर अज्ञात चोर 144 बोरी एनपीके एवं यूरिया खाद चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता मे इसका खुलासा करते हुए बताया की एसपी साई कृष्ण थोटा, एएसपी अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी आशीष सिंह पवार के मार्गदर्शन में घटना को लेकर टीम गठित की थी । पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ किसानों से पूछताछ की। 23 अक्टूबर को शेरे पंजाब ढाबे के पास मुखबिर की सूचना पर रवि मेहरा, संजू मेहरा, विनोद कतिया और तीरथ मेहरा को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। निशानदेही पर 15 बोरी खाद और सवारी ऑटो MP04YQ0842 जब्त किया गया। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।










