Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उज्जैन से मिली हार का लिया बदला, फाइनल में 4-3 से हराकर नर्मदापुरम ने जीता गोल्ड, U-17 हॉकी में पहली बार रचा इतिहास

👁️ Views: 10
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

नर्मदापुरम – राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग की अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। सिवनी में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित SGFI स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में नर्मदापुरम ने उज्जैन को 4-3 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। U-17 वर्ग में यह नर्मदापुरम की स्टेट चैंपियनशिप की पहली स्वर्णिम उपलब्धि है।

पूरी प्रतियोगिता में नर्मदापुरम की टीम ने दमदार खेल दिखाया। पहले मुकाबले में टीम ने भोपाल को 4-3 से हराया। हालांकि दूसरे मैच में उज्जैन के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए जनजाति कार्य विभाग की टीम को 2-1 और रीवा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया।

सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां नर्मदापुरम और ग्वालियर की टीमें निर्धारित समय में 4-4 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में नर्मदापुरम ने बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में एक बार फिर नर्मदापुरम और उज्जैन आमने-सामने थे। पिछले मुकाबले की हार का हिसाब चुकाते हुए नर्मदापुरम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 4-3 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2023-24 में U-17 बालक टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। इस बार टीम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

टीम की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी विकास खराड़कर, जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी, कोच जय सिंह भदौरिया व पवन कुमार तथा टीम मैनेजर योगेश कश्यप ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं विशेष सहयोगी एवं खेल प्रेमी रोहित फौजदार, डॉ. अतुल सेठा, दीप सिंह ठाकुर, महेंद्र पचलानिया, आलोक राजपूत सहित नागरिकों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp