राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। जिला स्तरीय कालिदास समारोह में संदीपनी RNA विद्यालय पिपरिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं पिपरिया का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग श्लोकगायन में सपना मेहरा तथा वरिष्ठ वर्ग चित्रकला में यशवनी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं वरिष्ठ वर्ग की नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में वेदिका कुशवाहा, क्षमा पटेल, कामिनी अहिरवार, खुशी गुर्जर, ईशिका वर्मा, पायल रघुवंशी, शुभम तिवारी, नितिन कीर, रामजी कुशवाहा, मयंक सिलावट, कार्तिक सोनी एवं कार्तिक बोहरे ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने शिक्षक राजेश शर्मा, दीपक जैन, नीतेश व्यास, प्रदीप गुप्ता, मेघा वर्मा, नकुल शर्मा एवं प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी चयनित विद्यार्थी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय कालिदास समारोह में पिपरिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था के प्राचार्य संजीव दुबे, पीएन दुबे एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










