Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लोद निवासी 26 वर्षीय मनोज पिता रणवीर सराठे साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठग ने मोबाइल के माध्यम से उनके बैंक खाते से गलत तरीके से 26,903 रुपये निकाल लिए। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे थाना निरीक्षक विजय सेन ने बताया कि फरियादी ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर साइबर सेल को सूचना दी है। पुलिस द्वारा ठगी की रकम और आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।










