राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पिपरिया के शासकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नर्मदापुरम जिले से पहुंची टीम रवि यादव विनीत पांडेय,धीरज मंडलोई एवं पिपरिया भाजपा परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर में स्वास्थ्य और सेवा से जुड़े कार्य किए गए।
शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसी मौके पर जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल ने अपने भाईयो दीपक एवं अंकित के साथ रक्त दान किया खबर लिखे जाने तक 12 यूनिट रक्त का संग्रह किया जा चुका था। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, भाजपा वरिष्ठ नेत्री ममता नागवंशी, जिला सतर्कता निगरानी समिति के पूर्व सदस्य अरविंद राय, अस्पताल के बीएमओ डॉ. राजकुमार पटेल, नेत्र चिकित्सा सहायक श्याम सोडानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।










