Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपरिया मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, सरकारी योजनाओ की दी जानकारी

0-3968x2976-0-0-{}-0-12#
👁️ Views: 121
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाद दाता

पिपरिया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को पिपरिया के बाजार चौक स्थित मंडी प्रांगण में जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। हल्की रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने भी नागरिकों से चर्चा कर कानून व्यवस्था, यातायात और साइबर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Advertisement Box

शिविर में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आकिब खान, तहसीलदार वैभव वैरागी, जनपद उपाध्यक्ष सहित जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्यमिता योजनाओं के हितग्राहियों ने भी भाग लिया। साइबर अधिकारी प्रवीण मालवीय ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल भुगतान और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। वहीं एसपी साई कृष्ण एस. थोटा ने यातायात नियमों का पालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

शिविर में राजस्व, पेयजल, सड़क, पेंशन, आवास, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर में छोटे-बड़े व्यापारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp