राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे सेमरी किशोर एवं पिपरिया के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राज अहिरवार निवासी माझा, सोहागपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अभिषेक अहिरवार 19 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मंगलवार थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक मानिक सिंह बट्टी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। हादसा किसी अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से होना सामने आया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से वाहन की जानकारी जुटा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।










