Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवादाता
बनखेड़ी। नगर के मुख्य बाजार स्थित वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया की आखिरकार मरम्मत शुरू हो गई। यह पुलिया नगर परिषद, जनपद पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्टेट हाईवे-22 को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
पुलिया की जर्जर हालत को लेकर मीडिया ने लगातार खबरें प्रकाशित कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं नगर कांग्रेस ने भी ज्ञापन सौंपकर निर्माण की मांग उठाई। स्थानीय नागरिक भी लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे थे।
लगातार जनदबाव और मीडिया की मुहिम के बाद नगर परिषद के सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार देर रात से पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत जताई है।










