राजेंद्र पटेल विशेष संवाद दाता
पिपरिया में गुरुवार को युवा कांग्रेस ने किसान, छात्र और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दों को लेकर तहसील चौराहे से मंगलवारा चौक तक विशाल मशाल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने किसानों की समस्याओं, कथित नीट पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार ने बताया कि मशाल यात्रा का उद्देश्य किसानों के कथित शोषण, छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों तथा राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में जनआवाज उठाना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।










