Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागद्वारी मेले से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 750 किलो महुआ लाहन व 53 लीटर कच्ची शराब जब्त

👁️ Views: 21
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया। नागद्वारी मेले के आयोजन से पूर्व अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में 8 जुलाई को वृत्त पिपरिया के अंतर्गत पचमढ़ी क्षेत्र में बड़े महादेव, हीवर, डीपी प्वाइंट, मटकुली, देनवा नदी किनारे, सिंगनामा और पगारा में आकस्मिक दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 80,300 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक हितेश कुमार बिशोरिया के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल कुमार ढोके, अशोक माहोरे, आबकारी उपनिरीक्षक के.के. पड़रिया सहित आबकारी अमले एवं नगर सैनिक ने सक्रिय सहयोग दिया।

Advertisement Box

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp