Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकासखंड स्तरीय कतिया समाज समिति ने किया प्रतिभावान छात्र छात्रों का सम्मान

👁️ Views: 13
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवादाता

पिपरिया- विकासखंड स्तरीय कतिया समाज समिति पिपरिया द्वारा बैंक कॉलोनी स्थित सामाजिक मंगल भवन में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में 70% से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह शासकीय शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डां एस के राकशिया की अध्यक्षता में सेवानिवृत शिक्षक मिट्ठू लाल नायक, विष्णु प्रसाद जावरे,हरनाम सिंह सिंगारे के विशिष्ट आथित्य में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष आमंत्रित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों का पुष्पमाला पहनकर विकासखंड स्तरीय कतिया समाज समिति के अध्यक्ष कमल नागरे, अमित जावरे,मनोज नगोत्रा,हरि गोपाल बेलवंशी, प्रेम नारायण खुरवंशी राकेश सोनवंशी,सचिन आरसे, वीर सिंह सोनवंशी अंकित जवारिया शैलेंद्र जवारिया पूरन नागवंशी ने स्वागत किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर डॉ राकाशिया ने कहा कि सफलता का अर्थ केवल धन कमाना नहीं बल्कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है इसके लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ता के साथ-साथ आत्मविश्वास आत्म-अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे प्रमुख गुणों की आवश्यकता होती है। एम एल नायक ने कहा कि सही दिशा में किए गए निरंतर प्रयास ही सफलता की नींव रखते हैं विष्णु प्रसाद जावरे ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत परिश्रम धैर्य और निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। इनके बिना कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है।

संत भूरा भगत आयोजन समिति के वर्तमान अध्यक्ष मनोज नगोत्रा ने कहा कि सफलता की शुरुआत एक पक्के इरादे से होती है। दृढ़ संकल्प आपको किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देता साहस वह गुण है जो आपको चुनौतियों का सामना करने और असफलताओं के बाद फिर से शुरुआत करने की शक्ति देता है। शहर के होनहार एवं प्रतिभावान युवा राजेश कुमार ग्यारसे ने कहा कि बड़ी सफलता रातोंरात नहीं मिलती इसके लिए लंबे समय तक धैर्य बनाए रखना और काम में निरंतरता रखना बहुत जरूरी है। जो लोग थोड़ी कोशिश के बाद हार नहीं मानते वे ही अंततः सफल होते हैं। सकारात्मक सोच दृष्टिकोण आपको असफलताओं के समय भी ऊर्जावान बनाए रखता है। यह आपको समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उनके समाधान खोजने में मदद करता है।

कार्यक्रम में कमल नागरे अमित जावरे, प्रदीप बेलवंशी, नारायण लाझेश,कामता शयलवार ने भी अपने विचार सामारोह है व्यक्त किए। इस अवसर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले पचमढ़ी पिपरिया एवं बनखेड़ी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं फाइल फोल्डर देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्रों में अर्णव ग्यारसे, आस्था पठारिया, एकात्म गायकवाड, दीक्षा नागवंशी, प्रियंका सोनवंशी, मोनिका खुरवंशी, प्रिंस बान,ओम अमरवंशी, जान्हवी पगारे, अंशिका नागवंशी,रूवी बेलवंशी, तान्या सायलवार, शिविका राज इत्यादि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक हरि गोपाल बेलवंशी ने तथा सभी के प्रति आभार राजेश कुमार ग्यारसे ने माना।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp