Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फौजी बनकर आया बनखेड़ी का युवा, रेल्वे स्टेशन पर संकल्प फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत

👁️ Views: 8
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवादाता

बनखेड़ी तहसील के ग्राम देहलवाड़ा खुर्द निवासी युवा सैनिक प्रेमचंद अहिरवार के प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार फौजी वर्दी में गृह आगमन पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रेमचंद के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा परिजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
प्रेमचंद अहिरवार राजकोट एक्सप्रेस से बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर स्वागत के बाद ढोल-नगाड़ों एवं देशभक्ति के नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। इसके पश्चात उन्हें उनके गृह ग्राम देहलवाड़ा खुर्द पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इस भावुक क्षण में प्रेमचंद ने अपने पिता को सैल्यूट किया तथा अपनी सैन्य टोपी उनके सिर पर रखकर सम्मान व्यक्त किया, जिसे उपस्थित लोगों ने भावुक होकर सराहा।
गौरतलब है कि प्रेमचंद अहिरवार ने कठिन परिश्रम एवं संघर्ष के बल पर वर्ष 2025 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में चयन प्राप्त किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित आर्मर्ड रेजीमेंट (टैंक रेजीमेंट) केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सैन्य वर्दी में यह उनका प्रथम गृह आगमन था।
स्वागत कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, रिद्धराज सिंह राजपूत,सुखदेव सिंह कालोटी, बलराम पाटर, श्यामलाल कहार, निरंजन वैष्णव, निराश्रित मानव यज्ञ समिति के अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, समाजसेवी एवं परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सैनिक प्रेमचंद अहिरवार तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य सेवा की कामना की। साथ ही उनके पिता को भी पुत्र की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement Box

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp