Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवादाता
बनखेड़ी। बनखेड़ी थाना क्षेत्र के नया खेड़ा तिराहे पर उधारी के पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विजय कुमार सनस ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि नदी मोहल्ला निवासी उत्तम प्रसाद कुशवाहा, पिता नन्हेलाल कुशवाहा, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उनकी नया खेड़ा तिराहे पर सब्जी की दुकान है। शुक्रवार शाम चिल्लोद निवासी अनिल पटेल उधारी के पैसों को लेकर दुकान पर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।










