राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देश पर SDOP मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना स्टेशन रोड प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम ने 29 अप्रैल की रात मुखबिर सूचना पर मंडी रोड अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान आदर्श कतिया (18) और रवि सिलावट (19) के रूप में हुई। तलाशी में स्मैक बरामद हुई, जिसे वे राजवीर उर्फ विक्की को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीसरे आरोपी राजवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से स्मैक, तीन मोबाइल और नकदी जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।










