Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया के साड़िया रोड स्थित कन्या शाला के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस को चेकिंग के दौरान घटना की सूचना मिली, जिसके बाद थाना स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। घायल युवक सड़क पर पड़ा मिला, जिसे स्थानीय ऑटो चालक की मदद से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शुभम पिता धनराज सहारे (32), निवासी जुन्नादेव के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।










