Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल
बनखेड़ी। नगर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे।
शोभायात्रा स्टेशन पांडे कॉलोनी से प्रारंभ होकर पुराना बाजार तक निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर के सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टी एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई।
कार्यक्रम का समापन निजी गार्डन में आयोजित सामूहिक सहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं सहित सामाजिक लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।










