Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिख धर्म ने बड़े ही उत्साह से बनाया श्री गुरुनानक देव जी का 557 वाँ प्रकाश उत्सव

👁️ Views: 88
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

पिपरिया। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर निरंकारी जोत जगत गुरु धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव गुरद्वारा गुरु सिंघ सभा इतवारा बाज़ार की समूह सिख एवं सिन्धी समाज और सभी धर्मालंबी बंधुओं ने बड़े ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया । आपको बता दे कि गुरुनानक जयंती पर्व से पूर्व बीते कई दिनों से सुबह के अमृत बेला होते ही प्रभात फेरीओं और पवित्र गुरबाणी के कीर्तन गायन करते हुए सभी सिख संगत साथी , सिंधी संगत एवं श्रद्धालु नगर भर में गुरबानी की लौ जलाकर उत्साह मना रहे थे इसी कड़ी में 03 नवंबर 25 से गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब श्री का अखंड पाठ आरंभ किया गया था। जिसका आज भजन भंडारा एवं शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया । जिसमें विशेष तौर पर पटियाला से आए मनमिंदर सिंघ एवं दलजीत के इलाही गुरुवाणी के कीर्तन ने संगतों को निहाल किया। समापन के दौरान सांध्य के समय बच्चो द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन पर कविता पाठ, शब्द गुरबाणी कीर्तन भी किया जाएगा ।

समाज के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंघ मलहोत्रा ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सारे विश्व में बड़ी ही श्रद्धा भावना और धूम धाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश, ननकाना साहेब जो कि आजकल पाकिस्तान में है, जहां से गुरु जी ने पूरे विश्व का पैदल ही भ्रमण कर के सतनाम का उपदेश दिया। और पूरी मानवता को अकाल पुरख परम पिता के चरणों से जोड़ा। आज सभी धर्मालंबी नानक नाम लेकर गुरु नानक देव जी की पवित्र वाणी का पाठ करते है और गुरु जी की शिक्षा पर चलते हुए दुनिया में कहीं भी सिख सेवा के लिए पहुंच जाते है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp