राजेंद्र पटेल सहसंवाददाता
बनखेड़ी। रविवार सुबह करीब 10 बजे बनखेड़ी अंडरब्रिज के नीचे एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बनखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा का रेलवे टिकट मिला है, जिससे उसके ट्रेन यात्री होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मृतक की पहचान शौकत अली निवासी दरभंगा बिहार के रूप मे की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बनखेड़ी शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कर ली है साथ ही संभावित परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।










