राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनखेड़ी पुलिस ने ग्राम महुआखेड़ा के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 5 किलो अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने महुआखेड़ा के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। तलाशी में एक थैले से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान भगवानदास पटवा (43) निवासी छातेर, उदयपुरा, थाना बरेली, जिला रायसेन और राजेश नौरिया (33) निवासी खेतोघान, थाना बरेली, जिला रायसेन के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक भगवानदास के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सनस सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










