राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। जमाड़ा गांव में रविवार रात बीए सेकेंड ईयर के छात्र शिवाजी गुर्जर (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने बड़े पापा नीमचंद, उनके बेटे मिलन और मिलन की पत्नी निधि को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है।
परिजनों के अनुसार सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे दादी ने शिवाजी को घर में फंदे पर लटका देखा। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शिवाजी ने रात 2:42 बजे वीडियो बनाया था और इसे नवनीत परसाई नामक युवक को भी भेजा था। वीडियो में उसने तीनों पर झूठा आरोप लगाकर फंसाने और दो बार जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।
एसडीओपी आशीष सिंह पवार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।










