राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। ग्राम मछेरा कला में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस.थोटा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। वहीं ओवरब्रिज पर बन रहे गड्ढों और विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण को लेकर वायरल हो रहे वीडियो की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया। बनखेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की समस्या को लेकर महिलाओं ने सांसद, कलेक्टर और एसपी से कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं पर संज्ञान लेने की बात कही। उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।










