Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छिंदवाड़ा में जंगली नर हाथी की दस्तक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने जारी की एडवाइजरी

👁️ Views: 11
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से एक जंगली नर हाथी के विचरण की पुष्टि हुई है। 2 और 3 सितंबर 2026 से हाथी की गतिविधियां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लगे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल क्षेत्र में दर्ज की गई हैं। वन विभाग ने हाथी और आमजन दोनों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील जारी की है।

Advertisement Box

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अनुसार हाथी की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा मैदानी अमले से लगातार लोकेशन प्राप्त कर संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। हाथी की लाइव लोकेशन के आधार पर करीब 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, इको-डेवलपमेंट समितियों, संयुक्त वन प्रबंधन समितियों, पुलिस और विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र भी विकसित किया गया है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, न घेरें, न पीछा करें और सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए निकट जाने का प्रयास न करें। हाथी को पत्थर, पटाखे या अन्य वस्तुएं फेंककर डराने की कोशिश न करें तथा भीड़ एकत्र न होने दें। हाथी की उपस्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और रात के समय प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।

वन विभाग ने सोशल मीडिया पर अफवाहें या अपुष्ट जानकारी साझा न करने की भी अपील की है। किसी भी सूचना या सहायता के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नियंत्रण कक्ष (24×7) के नंबर 94247 92105 पर संपर्क किया जा सकता है।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp