Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेहंदीखेड़ा में तेंदुए का हमला, फार्म हाउस कर्मचारी घायल

👁️ Views: 151
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

 

Advertisement Box

पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मटकुली रेंज अंतर्गत ग्राम मेहंदीखेड़ा में गुरुवार को तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल कर्मचारी को वन विभाग की टीम ने तत्काल पिपरिया शासकीय अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।

जानकारी के अनुसार ग्राम मेहंदीखेड़ा स्थित जायसवाल फार्म हाउस में कार्यरत नन्दकिशोर कहार (45 वर्ष) पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पहले से झाड़ियों में छिपकर घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही कर्मचारी पर झपट पड़ा। हमले में नन्दकिशोर के पैर के घुटने के नीचे नाखून लगने से गंभीर चोट आई।

मटकुली रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर राजेश पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल को विभाग के सरकारी वाहन से शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने घायल के पैर में चार टांके लगाए हैं और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और खेतों के आसपास सतर्क रहने तथा अकेले न जाने की अपील की है। इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp