Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संदिग्ध मौत निकली हत्या, बहनों और जीजा समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

👁️ Views: 192
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया। पिपरिया के हथवास स्थित किसान ढाबे के पास दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 24 वर्षीय बबलू अहिरवार के शव मामले का मंगलवारा थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला, जिसमें मृतक की दो बहनें, जीजा सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवारा थाना प्रभारी आदित्य सेन ने बुधवार को 12 बजे मीडिया को बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बबलू अहिरवार नशे का आदी था। घटना वाली रात नशे की हालत में उसका परिजनों से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।
मारपीट के दौरान बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस पूछताछ में दिनेश अहिरवार (जीजा), रश्मि, रिंकी, प्राची और द्वारका अहिरवार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement Box

संपूर्ण कार्यवाही मे उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक आदित्य सेन, उनि सुशील सिंह कुशवाहा, उनि अमित सिंह भारद्वाज, प्र.आर. 517 अरुण जुदेव, प्र.आर. 671 उपेन्द्र दुबे, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. राधेश्याम, म.आर. निधि तिनगुरिया, म.आर. शिवानी कौरव, म.आर. प्रीती सरयाम, म.आर. श्याम धुर्वे, म.आर. मिनाक्षी वर्मा एवं महत्वपूर्ण भूमिकाः – निरीक्षक आदित्य सेन उनि सुनीश सिंह कुशवाहा, उनि अमित सिंह भारद्वाज, आर.स्नेह साहू की रही। 

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp