राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। बोहरा कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी करने के मामले का बनखेड़ी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के चोरी गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार विजय कुमार सोनी 21 अगस्त को अपनी माताजी के निधन के कारण परिवार सहित गाड़रवाड़ा गए थे। 24 अगस्त को लौटने पर घर की पहली मंजिल का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवरात गायब थे। शिकायत पर अपराध क्रमांक 235/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जुटाने के साथ आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अमित ताम्रकार (33) और दीपक सोनी, दोनों निवासी चिचली, को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा, एएसपी अभिषेक राजन और एसडीओपी मोहित यादव के निर्देशन में हुई। उक्त कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका थाना निरीक्षक विजय सनस,एस आई सीताराम अहिरवार, प्रधान आरक्षक , आरक्षक सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्व भूमिका रही।










