Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। सोमवार सुबह बनखेड़ी रेलवे ट्रैक पर बोतल बीनकर रोजी-रोटी कमाने वाला मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम के आरएस पांडे और केके शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल मजदूर को गंभीर हालत में उपचार के लिए पिपरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किए जाने की तैयारी की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर रेलवे ट्रैक पर बोतलें बीन रहा था, तभी वह ट्रेन क्रमांक 20934 की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर कट गया। घायल की पहचान सहित घटना के अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।










