राजेंद्र पटेल सहसंपादक
पिपरिया। जनपद पंचायत पिपरिया क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 से 120 दिव्यांगजन पंजीयन एवं चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद 40 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
शिविर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। भारत सरकार की एडीप (ADIP) योजना के तहत दिव्यांगजनों के मूल्यांकन एवं परीक्षण की प्रक्रिया भी की गई।
बीएमओ डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि पात्र दिव्यांगजन निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर अपना चिकित्सकीय परीक्षण करा सकते हैं। उन्होंने हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।










