Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब, जहरीली शराब और गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग,ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

👁️ Views: 31
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया-बनखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में गांजा, अवैध शराब, कच्ची शराब एवं जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि पिपरिया एवं बनखेड़ी तहसील, सांडिया चौकी सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों की घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में न हो, इसके लिए प्रशासन को समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापनकर्ताओं ने पुलिस एवं आबकारी विभाग से अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर नियमित दबिश देने, कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने वालों को चिन्हित करने तथा गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन देते समय से राकेश विश्वकर्मा, हेमंत पटेल, संतोष पटेल, सूर्यकांत विश्वकर्मा,लक्ष्मण सिंह पटेल, भगवान सिंह पटेल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Advertisement Box

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp