राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद इस्तीफे को आंदोलनकारियों ने अपनी बड़ी जीत बताया। इस अवसर पर पिपरिया में युवाओं ने पछमढ़ी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से मंगलवारा चौक तक विशाल मशाल रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। रैली में शामिल युवाओं ने इस सफलता का श्रेय देशभर के उन युवाओं को दिया, जिन्होंने लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। युवा वैभव शर्मा ने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं की जीत है। वहीं हर्षित शर्मा ने कहा कि युवाओं के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एक-दूसरे को फल एवं उपहार भेंट कर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक अपनी खुशी साझा की।










