Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसिक रूप से परेशान 45 वर्षीय व्यक्ति ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

👁️ Views: 24
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभू उमरे के खेत में लगे आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर थाना सहायक उप निरीक्षक रमन कुमार धुर्वे, चंद्रमोहन साहू, सुखराम पवार और सागर राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की जांच की।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामलाल उइके (45 वर्ष), निवासी बैतूल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रामलाल पिछले करीब 45 दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहे थे। घटना वाले दिन सुबह भोजन करने के बाद वे बिना कुछ बताए घर से निकल गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि शंभू उमरे के खेत में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ है, जिसकी पहचान रामलाल उइके के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Box

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार के सदस्य या स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करना महत्वपूर्ण है।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp