राजेंद्र पटेल विशेष संवादता
बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया पिपरिया के पास खेत में रहने वाली 22 वर्षीय शीतल मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शीतल मेहरा, पति सूरज मेहरा, का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम लामटा निवासी सूरज मेहरा से हुआ था। विवाह के बाद दोनों खेत पर बने घर में रह रहे थे। मंगलवार 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच शीतल ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बनखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। इस संबंध में थाना बनखेड़ी में मर्ग क्रमांक 48/2026 धारा 193 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।










